Showing posts with label भ्रष्टाचार. Show all posts
Showing posts with label भ्रष्टाचार. Show all posts

Friday, November 6, 2009

कोडा बने राजनीती का फोड़ा......

मधु कोडा की सम्पत्तीं देख कर हर किसी को इर्ष्या हो सकती है!पुराने नेता भी सोचने को मजबूर हो गए!आख़िर ये सब हुआ कैसे?लगता है कोडा जी ने पैसा बनाने के अलावा कोई काम नहीं किया!एक साधारण आदिवासी नेता का ये रूप किसी को भी हैरान कर सकता है!हैरत की बात ये है की इतना बड़ा घोटाला हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी!न ही किसी ने शिकायत की और न ही किसी ने केस किया!और अब उनकी संपत्ति तलाशने में सी बी आई को भी पसीने आ रहे है!कोडा जहाँ जहाँ भी गए वहीँ अपनी संपत्ति बना आए!उनके इस कारनामे पर तो आसानी से मुम्बईया फ़िल्म बनाई जा सकती है...!राजनीती के पुराने धुरंधर ज्योति बासु पश्चमी बंगाल के मुख्यमंत्री रहते इतने सालों में जो ना कर पाये वो कोडा जी ने अल्प समय में कर दिखाया...